फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फरार दंपती समेत चार आरोपियों के घर की होगी कुर्की

Sun, 02 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रेलवे में गार्ड और क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से 13 लाख रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में फरार आरोपी दंपती समेत चार आरोपियों के घर की कुर्की होगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत उनके घर डुग्गी-मुनादी कराने के साथ ही नोटिस को चस्पा कराया है।
विज्ञापन

एसआई प्रतिभा सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी निवासी पीड़ित शैलेश त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2022 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि चंगेरा-मंगेरा के रहने वाले आरोपी रघुनाथ प्रसाद वर्तमान में शहर के कांशीराम आवास में निवास करते हैं। आरोप है कि उनके भाई और भतीजे की रेलवे में गुड्स गार्ड और क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी रघुनाथ प्रसाद, उनकी पत्नी प्रेमलता, बेटा गौरव अनुकंपा व अक्षत अनुकंपा ने झांसा दिया।
नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये की मांग की। 13 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए और छह लाख नकदी ली। न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए। चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत चारों आरोपियों के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा चुकी है। अब इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें