फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 02 Apr 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के लेदवा श्रीपालपुर की रहने वाली महिला का शव बंद कमरे में रविवार को साड़ी के बनाए फंदे से लटका मिला। सूचना पर तहसीलदार मेंहदावल, एसओ और चौकी इंचार्ज राजेडीहा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फाटक तोड़वाकर शव को कब्जे में लिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि लेदवाश्रीपालपुर की रहने वाली 22 वर्षीय सकीना खातून पत्नी सलीम का शव बंद कमरे में मिला। पंखे में बांधे गए फंदे से शव लटका था। घटना के वक्त महिला की सास और ननद घर में चहारदीवारी में लहसुन की खुदाई कर दी थी। घटना की जानकारी होने पर सास-ननद ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़वा कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
महिला दो साल के बच्चे की मां थी। पति दो महीने पूर्व मुंबई कमाने गया है। महिला के पिता चेन्नई में और मां नेपाल में हैं। पूछताछ में महिला की सास और ननद ने बताया कि जब वह लहसुन की खुदाई कर रही थीं, तब सकीना भी साथ में ही थी। वह कमरे में आराम करने की बात कहकर गई थी। घटना की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें