फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 10 दिन बाद भी चार आरोपी पकड़ से दूर

Sun, 29 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती/ संतकबीरनगर। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी राजीव पांडेय के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपी 10 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुख्य आरोपी ओम मिश्रा को पुलिस एक सप्ताह पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
रुपये के लेनदेन के विवाद में 19 नवंबर को कारोबारी राजीव पांडेय का पुराना डाकखाना चौराहे से अपहरण कर लिया गया था। आरोपी उन्हें कार में बैठाकर हाईवे की ओर ले गए और रास्ते में बेरहमी से पीटा। मरणासन्न हालत में उन्हें 22 किलोमीटर दूर रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की सक्रियता के बाद 21 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मुख्य आरोपी ओम मिश्रा (24) को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम बताए थे। इनमें संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के भंडारे टोला निवासी अभिषेक उर्फ मुन्ना लाल, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा निवासी रितेश यादव और सुधांशु यादव व मुन्ना प्रजापति शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। उनकी तलाश में टीमें महराजगंज, संतकबीरनगर और गोरखपुर में दबिश दे रही हैं। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें