फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कोटे की दूकानों की जांच की

विज्ञापन
नाथनगर के छितही गांव में कोटे की जांच करते एसडीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जांच में घटतौली की पुष्टि, स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला
विज्ञापन

- एसडीएम ने तीन कोटेदारों को नोटिस जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार ने शनिवार को नाथनगर क्षेत्र के तीन गांवों की कोटे की दुकान की जांच किया। इस मौके पर छितही के कोटेदार के पास स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इसी तरह मझौरा में घटतौली होने की पुष्टि के साथ स्टॉक अधिक मिला। लखनापार में दुकान बंद मिली। एसडीएम ने तीनों कोटदार के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कोटदार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को उनके हक के राशन वितरण की सही स्थिति जानने के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार नाथनगर क्षेत्र के सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान छितही पहुंचे। वितरण यूनिट के हिसाब से सही ढंग से होता हुआ मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जांच में सही मिला। मौके पर स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने पर उन्होंने नोटिस जारी किया। इसके बाद वह मझौरा कोटे की दुकान पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्टॉक और प्राप्त स्टॉक का मिलान किया गया तो प्राप्त राशन स्टॉक से अधिक मिलने पर वह चौक उठे। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जांच की गई तो हर पांच किलोग्राम में 250 ग्राम राशन घटतौली की पुष्टि हो गई। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कोटदार को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने की नोटिस जारी कर दिया। लखनापार कोटे की दुकान बंद मिली। जबकि शनिवार को वितरण का दिन था। मौके से दुकानदार गायब था। जिस पर उन्होंने नोटिस जारी किया। निरीक्षण की सूचना से कोटेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें