फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केबंजरिया गांव के पूरब स्थित बाग में शनिवार सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। युवक की मौत सबे परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन

बंजरिया गांव के लोग शनिवार  सुबह टहलने निकले थे। गांव के पूरब बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटकते देख तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। लोगों ने युवक की पहचान 21 वर्षीय ऋषिकेश चौरसिया पुत्र सर्वजीत चौरसिया के रूप में की। लोगों ने इसकी सूचना सर्वजीत चौरसिया को दी।  हल्का दरोगा गयासुद्दीन और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। उसके बड़े पिता जयश्री ने बताया कि एक माह पहले ऋषिकेश मुबंई कमाने गया था, वहां से कब आया किसी को पता नहीं है। ऋषिकेश चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। जबकि दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। ऋषिकेश की मौत पर पिता, बडे भाई विकास, आकाश और घोलर गमगीन हैं। माता अनुसुइया देवी, भाभी निशा रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें