प्रदेश से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व विधायक को सदस्यता दिलाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व विधायक जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर से विधायक चुने गए थे, लेकिन उसके बाद वह भाजपा छोड़ सपा में चले गए थे।
सपा ने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में उन्हे खलीलाबाद सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था ,लेकिन वह चुनाव हार गए थे। जय चौबे ने अपने दम पर बलिराम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष व जगत जायसवाल को खलीलाबाद का चेयरमैन बनवाया था।