कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित हुई। जिसमे सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई।
डीएम ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, परमिशन, डमी वैलेट पेपर, ईबीएम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आयोग की गाईड लाइन के अनुसार जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना व निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
डीएम ने कहा कि आयोग की मंशा एवं निर्देशानुसार तथा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।
29 अप्रैल को जनपद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद परमिशन हेतु सिगल विन्डों सिस्टम कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायिक कार्यालय में बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद से बाहर की दोनो विधानसभा क्षेत्रों खजनी एवं आलापुर के एआरओ द्वारा भी स्थानीय स्तर पर परमिशन जारी किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी हो जाएगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि छह मई तक है। नामाकंन पत्रों की जांच सात मई को हाेगी और वापसी नौ मई को होगी। मतदान 25 मई को है।
इस अवसर पर एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश यादव, जिला महामंत्री भाजपा कौशलेश सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा धर्मदेव प्रियदर्शी, जिला महा सचिव आम आदमी पार्टी ब्रम्हदेव सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष सपा सिराज अहमद, जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रवीण पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।