फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snat Kabir Nagar News: पूर्व विधायक जय चौबे सपा छोड़ भाजपा में शामिल, इन्होंने भी थामा भाजपा का दामन

Sun, 28 Apr 2024 11:08 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रदेश से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व विधायक को सदस्यता दिलाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व विधायक जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर से विधायक चुने गए थे, लेकिन उसके बाद वह भाजपा छोड़ सपा में चले गए थे।

विज्ञापन


सपा ने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में उन्हे खलीलाबाद सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था ,लेकिन वह चुनाव हार गए थे। जय चौबे ने अपने दम पर बलिराम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष व जगत जायसवाल को खलीलाबाद का चेयरमैन बनवाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें