फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक, पुलिस पर तहरीर बदलने का लगा आरोप

Mon, 08 Jun 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में बुधवार की रात दो समुदाय के युवकों के बीच में हुई मारपीट के मामले में पीड़ितों से मिलने रविवार को मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल मेंहदूपार गांव में पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में मारपीट में घायल लोगों की पीड़ा सुनी। पीड़ित पक्ष के लोगों ने धर्मसिंहवा पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के दिन देर रात पुलिस ने तहरीर बदलवा दी, जिससे गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत नहीं हो सका। इसके साथ ही अभी तक मारपीट के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस पर पूर्व विधायक ने नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह को घटना के अनुरूप धारा बढ़ाने, घटना में संलिप्त आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान एस ओ सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद पांडे, बिपिन चंद्र शुक्ल, रामचंद्र शुक्ल, विनोद पांडे, मनोज जायसवाल, बालरूप कन्नौजिया विश्वसेन मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें