धनघटा। पौली ब्लॉक के दीपपुर गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान जयचंद ने गांव के लोगों की समस्याओं के निदान की मांग को लेकर एक नवंबर से ब्लॉक मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उनका कहना है कि कई बार उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए मांग पत्र दिए, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
बुधवार को एसडीएम को दिए गए मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि राजस्व गांव खर्चा दलित बस्ती में विद्युत पानी की व्यवस्था नहीं है। कई लोगों का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं है। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन से लोग वंचित हैं। शिवबखरी में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पूर्व प्रधान ने कहा इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार संपर्क किया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर इन समस्याओं के निदान के लिए पहल नहीं की गयी तो आगामी एक नवंबर से ब्लॉक मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे। एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।