फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यति​थि मनाते कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा में दिए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन

सपा नेता रोहित पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों, पीड़ितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ आम जनता की समस्याओं को राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता से उठाया। उनके संघर्ष और जनसेवा से जुड़ा जीवन आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में मुलायम सिंह यादव की भूमिका भारतीय राजनीति में हमेशा याद की जाएगी। उनके विचारों में सामाजिक न्याय, समानता और आम लोगों के हितों को विशेष महत्व प्राप्त था। उन्होंने कहा कि नेताजी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अर्थ उनके आदर्शों को आत्मसात करना और समाज के जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य करना है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि समाज में समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में उतारना जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान लोरिक यादव, रामदरश यादव, विनोद यादव, नित्यानंद यादव, रामभरोसे वारसी, रमेश यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें