संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव 20 मई को धनघटा के द्वाबा विकास इंटर कॉलेज में आएंगे। जहां पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने दी है। उन्होंने बताया कि 1.25 बजे वह द्वाबा विकास इंटर कॉलेज हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 2.15 बजे वह यहां से रवाना हो जाएंगे।