- दुधारा थाना गेट पर रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुआ विवाद
-एसएसआई के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। थाना दुधारा गेट पर रविवार को पीस कमेटी की बैठक के बाद पूर्व हियुवा नेता व वर्तमान पचपोखरी गांव के प्रधान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। एसओ जेपी दूबे के अगुवाई में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को अपने कब्जे में लिया। एसएसआई प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुधारा थाना पर पीस कमेटी की बैठक चल रहा था। बैठक समाप्त हो गई थी और सभी लोग निकल रहे थे। उसी दौरान थाना गेट पर पचपोखरी गांव के वर्तमान प्रधान अब्दुल कयूम और पूर्व हियुवा नेता और प्रधान छेदी यादव आपस में विवाद करने लगे। पुलिस ने दोनों लोगों को काफी प्रयास के बाद अलग करके कस्टडी में लिया।
एसएसआई प्रमोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने छेदी यादव पुत्र लौटू, अशोक कुमार पुत्र रंगीलाल और अब्दुल कयूम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी पचपोखरी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर विवाद करके अफरा-तफरी फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया गया।