फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कोविड अस्पताल के भवन की छत गिरी, तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
निर्माणाधीन कोविड अस्पताल के भवन की गिरी छत। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
निर्माणाधीन कोविड अस्पताल के भवन की छत गिरी, तीन मजदूर घायल
विज्ञापन

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मौके से हट गए कार्यदायी संस्था के लोग
94 लाख रुपये की लागत से बन रहा 32 बेड का कोविड अस्पताल
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में 32 बेड के निर्माणाधीन कोविड अस्पताल के भवन की छत बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे आने से तीन मजदूर घायल हो गए। इससे अफरातफरी मची गई। कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कार्पोरेशन कंपनी लखनऊ के जिम्मेदार तत्काल मजदूरों का इलाज कराकर उन्हें कहीं भेज दिया। खुद भी मौके से हट गए।
जिला अस्पताल परिसर में 94 लाख रुपये की लागत से 32 बेड का कोविड अस्पताल का भवन बनाया जा रहा है। इसके निर्माण का काम करीब एक माह से चल रहा है। अस्पताल की छत लगाई जा चुकी थी। बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे छत अचानक भरभरा कर गिर गई। तीन मजदूर घायल हो गए। साथ में कम कर रहे अन्य मजदूरों और कार्यदायी संस्था के लोगों ने घायलों को अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया और प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

छत गिरने के मामले को कार्यदायी संस्था के लोग दबाने में जुट गए। घायल मजदूरों का नाम तक नहीं बताया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पूरे प्रकरण से अधिकारी अपना पल्ला झाड़ने लगे। आननफानन अस्पताल के भवन के दूसरी छोर के छत की ढलैया की जाने लगी।
...
कोट
निर्माणाधीन छत के गिरने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि शटरिंग सही से नहीं की गई थी। सरिया भी ठीक से बांधी नहीं गई थी। निर्माण में प्रयोग हो रहे सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
...
कोट
कोविड अस्पताल के भवन का निर्माण नेशनल प्रोजेक्ट कार्पोरेशन कंपनी लखनऊ करा रहा है। कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
-राजेश कुमार, जेई, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें