पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी को संबोधित करते एसपी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
अपराध रोकने के लिए बढ़ाएं सक्रियता : एसपी
संतकबीरनगर। एसपी सोनम कुमार ने पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को मातहतों के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। घटनाओं का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रियता बढ़ाने की बात कही।
एसपी ने जनपद के सक्रिय अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों, गिरोह व उनके गुर्गों की अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत जताई। शराब माफिया, गो तस्कर आदि की सूची बनाकर इनकी गतिविधि की निगरानी कराने के निर्देेश दिए।
उन्होंने शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाने पर पहुंचने वाले पीड़ितों का मुकदमा हर हाल में लिखा जाए। किसी तरह की सूचना मिलने पर बिना देरी किए मौके पर पहुंचने की जरूरत जताई। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सदर अंशुमान मिश्र, सीओ अंबरीष भदौरिया, सीओ राम प्रकाश, सीओ राजीव यादव और सभी एसओ उपस्थित रहे।