फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विदेशी पर्यटक ने कबीर समाधि और मजार का किया दर्शन

Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सदगुरू कबीर को जानने और मानने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी लोग मौजूद हैं। कबीर के विचार आज भी विश्व में प्रासंगिक हैं। हॉलैंड की निवासी फैमिण्डा माता ने मगहर पहुंचकर कबीर की समाधि और मजार का दर्शन कर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन

कहा कि कबीर का नाम सुना था, आज दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। कबीर समाधि का दर्शन करके उनका जीवन धन्य हो गया। कबीर जैसा संत सदियों में जन्म लेता है।
कहा कि वे कबीर के विचारों से बहुत प्रभावित हैं। जिसके कारण कबीर समाधि व मजार का दर्शन करने आई हैं। यहां पर एक व्यक्ति की समाधि और मजार देख कर आश्चर्य हुआ। कबीर ने समाज से भेदभाव मिटा कर सभी को एक सूत्र में बांधने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके केशव दास, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, वैद्य राम शरण दास, अतुल सिंह, रोहित दास, विवेक दास, विनोद दस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें