फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा को लेकर मुसहरा में फोर्स तैनात

Wed, 28 Jun 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। कुर्बानी पर्व पर क्षेत्र के मुसहरा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर बुधवार को ही यहां भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्बानी योग्य बकरों को घरों से निकलवा कर गांव में ही स्थित एक मदरसे में डॉक्टर की देखरेख में रखवा दिए गए हैं। यहां पर तीन दिनों तक फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन

2007 में परंपरा ना होने के बाद भी कुर्बानी हो जाने पर विवाद उपज गया था तब से प्रशासन सतर्क रहता है।बुधवार को मुसहरा गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि एक प्लाटून पीएसी के अलावा गांव में पुलिस लाइन से कुल 37 महिला एवं पुरुष आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर, छह सब इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। बताया कि गांव में जगह-जगह ड्यूटी प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर सब की ड्यूटी लगेगी।
एसओ ने बताया कि बुधवार देर शाम में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्बानी योग्य 14 बकरों को घरों से निकलवा कर गांव में स्थित एक मदरसे में डॉक्टर की देखरेख में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पर्व समाप्त होने के बाद सभी बकरे सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें