फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार शहर की सरकार चुनने की दिखी खुशी

Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकतंत्र के पर्व में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के 16 गांवों के लोगों ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व में इन गांवों के लोग ग्राम प्रधान का चुनाव करते रहे हैं, लेकिन सीमा विस्तार में नगर पालिका खलीलाबाद में शामिल होने अध्यक्ष व सभासद के लिए वोट डाला। इसकी खुशी चेहरे पर साफ दिखी। इसके साथ ही उन्हें इस बात की उम्मीद जगी कि अब शहरी विकास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार एक अक्तूबर 2020 को हुआ था। इसमें आस-पास के 16 गांव शामिल हुए। इससे पूर्व यहां के लोग ग्राम प्रधान का चुनाव करते रहे। पहली बार शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान को लेकर इन लोगों में खासा उत्साह दिखा। नगर पालिका में शामिल कसैला, डीघा, मोहद्दीपुर, मैलानी, सरौली, खटौली, बनियाबारी, सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, बड़गों, बेलवनिया, गौसपुर, सादिकगंज और उस्काखुर्द क्षेत्रों के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य के लिए मतदान किया।
इनके चेहरे पर शहर की सरकार चुनने की खुशी दिखी। डीघा के राधेश्याम चौरसिया, बेलवनिया की सुनीता, बनियाबारी के राकेश पांडेय आदि ने कहा कि पहली बार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य के लिए मतदान किया है। इससे उम्मीद जग गई कि अब नए बोर्ड के गठन के बाद शहर में शामिल क्षेत्रों में भी विकास की गाड़ी दौड़ेगी। साथ ही शहरी क्षेत्र की बिजली मिलने की भी आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें