फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीआईजी के ड्राइवर की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम जांच करने दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के ड्राइवर की शिकायत पर धनघटा में संचालित मिठाई की दुकान की जांच करने टीम दौड़ पड़ी। टीम ने दुकान में जांच की और मिठाई का नमूना भरा। जांच में यदि नमूना फेल आया तो विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र कुमार डीआईजी फूड के ड्राइवर हैं। इन्होंने शिकायत की कि वह धनघटा में संचालित प्रकाश स्वीट्स से मिठाई खरीदी। मिठाई में बदबू आ रही थी। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने उक्त मिठाई की दुकान की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निर्देश के क्रम में टीम के साथ मिठाई की दुकान की जांच की गई। दुकान पर सिर्फ छह किलोग्राम मिठाई मिली, जो सूख गई थी। पेड़े का नमूना लिया गया और सूखी मिठाई को नष्ट करा दिया गया। नमूने को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि पेड़ा अधोमानक पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह अधिवक्ता श्रीकृष्ण मोहन मिश्रा ने शिकायत की कि दीवानी न्यायालय परिसर के कैंटीन में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता ठीक नहीं है। शिकायत का संज्ञान लेकर कैंटीन में जांच की गई। बेसन, पेड़ा और सत्तू का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें