धनघटा में मिठाई की दुकान पर नमूना लेते खाद्य विभाग के अधिकारी।
संतकबीरनगर। धनघटा स्थित एक स्वीट हाउस पर रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान छेना का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लैब में भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर और शिकायत मिलने पर प्रांजल स्वीट हाउस धनघटा की जांच की गई। वहांं पर छेना की गुणवत्ता कुछ संदिग्ध थी। दुकानदार से पूछताछ किया गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद एक नमूना छेना का संग्रहित किया गया।
जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार व मिश्रीलाल मौजूद रहे।