फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य विभाग ने मारा छापा, 198 किलो रंगीन चायपत्ती बरामद

Thu, 06 Jun 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मेंहदावल बाजार के ठाकुरद्वारा मुहल्ला स्थित चायपत्ती की दुकान पर छापा मारकर 195 किलो ग्राम सिंथेटिक कलर मिक्स चायपत्ती बरामद किया। बरामद चायपत्ती को कब्जे में लेकर लेकर सील किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में सिंथेटिक कलर मिश्रित (लोबोसा मिक्स) चाय का विनिर्माण, वितरण और विक्रय की सूचना पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देश पर बस्ती के सहायक आयुक्त वीके पांडेय के साथ अभिहित अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने मेंहदावल बाजार के ठाकुरद्वारा मुहल्ला स्थित परवेज आलम की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान के निरीक्षण में अधिकारियों का 198 किलोग्राम सिंथेटिक कलर मिक्स चायपत्ती (लोवोसा मिक्स) मिला। अधिकारियों ने कब्जे में लेकर सीक कराया।
मौके पर दुकानदार परवेज आलम ने बताया कि वह इस चायपत्ती (खुला रंगीन चायपत्ती) को होटल, चाय और किराना की दुकानों पर बेचता है। चायपत्ती को पानी में डालने पर तुरंत कलर आ जाता है।
विज्ञापन

खााद्य विभाग के अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देश पर चाय के दुकानों की निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेंहदावल बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मुहल्ला स्थित दुकान से 198 किलोग्राम रंगीन चायपत्ती बरामद कर सीज किया गया। यह चायपत्ती स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें