फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, धूप निकली, पर गलन बरकरार

Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर सुबह कोहरे में आते-जाते लोग। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार की सुबह घना कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई। दृश्यता 50 मीटर तक रही। इसके साथ ही गलन व ठंड बना रहा है। दिन में धूप निकली तो लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिली। शाम के समय फिर ठंड और गलन का असर दिखा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चले। वाहन चालक एक दूसरे के पीछे वाहन लगाकर किसी तरह से गंतव्य तक पहुंचे। सुबह ठंड का भी असर रहा। जिसके कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
अधिकतर लोग घर में ही रहने को मजबूर रहे। हालांकि दस बजे के बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। दिनभर धूप बनी रही, लेकिन शाम होते ही फिर गलन का असर दिखा। शाम को लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

ऐसे में जोग लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रैन बसेरा सक्रिय है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें