फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फ्लाईओवर मिटाएंगे कांटे, मगहर और दुर्गा मंदिर के ब्लैक स्पाॅट का दाग

Sat, 30 Aug 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर के दुर्गा मंदिर ​स्थित हाईवे जहां पर बनेगा पुल-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के कांटे, मगहर और दुर्गा मंदिर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन तीनों स्थानों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके बाद बड़ी गाड़ियां पुल से निकलेंगी। इससे हादसे का खतरा कम हो जाएगा। कांटे, मगहर और दुर्गा मंदिर के पास आए दिन लोग हादसे में अपनी जान गवां रहे थे। संतकबीरनगर जनपद में टेमा कांटे से लगायत मगहर आमी पुल तक 26 किलोमीटर का हाईवे है। इसमें कांटे, मगहर बाईपास और मगहर दुर्गा मंदिर को ब्लैक स्पाट बनाया गया था क्योंकि यहां हादसे अधिक होते हैं। यहां पर फ्लाईओवर की मांग काफी दिनों से चल रही थी। तत्कालीन सांसद प्रवीण निषाद ने भी केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि संतकबीरनगर जनपद हाईवे 28 से होकर गुजरता है, जिसमें कांटे तिराहा, मगहर बाईपास और मगहर दुर्गा मंदिर पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

इसलिए इन स्थानों पर पुल की आवश्यकता है। इसके लिए यहां पर फ्लाईओवर बनवाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। दो दिन पहले केंद्र सरकार ने गोरखपुर से बस्ती में 10 फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति दी, जिसमें संतकबीरनगर जनपद में तीन फ्लाईओवर शामिल हैं। फ्लाईओवर की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।
आए दिन हो रहे थे हादसे : मगहर दुर्गा मंदिर के पास तो तीन माह पहले एक युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कांटे के पास 10 दिन पहले एक टेंपों में पिकअप ने टक्कर मार दिया था, जिससे टेंपों में सवार आठ लोग घायल हो गए थे। इसी तरह से अन्य कई हादसे हुए हैं, जिसमें काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे और कुछ लोगों की मौत हो गई थी। इन स्थानों पर पुल का बनना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें