फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलजमाव

Sun, 17 Jul 2016 11:51 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
बरदहिया बाजार कपड़ा मंडी में बारिश से जल जमाव हो गया। - फोटो : अंबरीश मिश्र
विज्ञापन
 जिले में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश होती रही। इससे नगर और जिले के कई गांवों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर नालियों का पानी बहने से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यह बारिश किसानों के चेहरों पर रौनक लेकर आई। जो किसान किन्हीं कारणों से धान की रोपाई नहीं कर पाए थे, वे भी रोपाई की तैयारियों जुट गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर रविवार को भी होती रही। इससे जहां गर्मी से राहत है वहीं  खलीलाबाद में भारी जल जमाव के कारण राहगीरों को काफी दिक्कते झेलने को मजबूर होना पड़ा। शहर में मुखलिसपुर रोड, गोलाबाजार, लोक निर्माण  विभाग के डाक बंगला, बंजरिया रोड, मोती नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  परिसर, जूनियर हाईस्कूल परिसर, मड़या आदि स्थानों पर भारी जल जमाव हो गया है।

नालियां जाम होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी सड़क तक पसर गया, जिससे आने  जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही नहीं सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी जल जमाव है, हालांकि रविवार को छुट्टी थी अन्यथा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती। अच्छी बारिश की आस लगाए किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर आई।
विज्ञापन


जिला कृषि शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिन खेतों में धान की रोपाई हो गई है। इसके लिए यह बारिश काफी लाभदायक है। जिन किसानों ने करीब 15 दिन पहले रोपाई की है वे खाद छिड़काव की तैयारी कर   सकते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें