फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाढ़ ने उम्मीदों पर फेरा पानी...मिट्टी और बालू में दबकर फसल बर्बाद

Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू की बाढ़ ने खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया, किसान मायूस, पैदावार न के बराबर होने की आशंका ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। बाढ़ का पानी हटने के बाद फसलों की हालत देख किसानों मायूस है। खेत में फसलों पर मिट्टी और बालू से दबकर सड़ रहे पौधों ने किसानों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

सरयू नदी की बाढ़ ने किसानों की खड़ी फसल को इस तरह नुकसान पहुंचाई है कि पैदावार न के बराबर होने की संभावना है। किसान राम सुरेश, चंद्रिका, जीऊत लाल, राम मयूर, आनंद स्वरूप, राधेश्याम चौहान, रामजीवन चौहान, राजेश कुमार, अनिल, गौरी निषाद, संपत निषाद आदि का कहना है कि इस वर्ष दियारा क्षेत्र में धान की फसल बहुत ही अच्छी थी। उम्मीद थी कि धान की पैदावार अच्छी खासी होगी, लेकिन आखिरी समय में बाढ़ ने इस कदर तबाही मचाई की उम्मीद पर पानी फिर गया। अब पैदावार न के बराबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अधिकतर फसल गिर गई है। उस पर मिट्टी और बालू चढ़ गए हैं। धान से इस समय या तो बाली निकल रही थी या निकल चुकी थी। सब में पानी भर जाने के कारण अब पैदावार नहीं होगी। इसी तरह अन्य फसलें भी बाढ़ के कारण बर्बाद हो गईं। जिन खेतों में अभी भी ज्यादा पानी भरा हुआ है उन खेतों की बोवाई भी समय पर नहीं कर मिलेगा।

फसलों के हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा, जिससे किसानों के नुकसान का मुआवजा मिल सके।
- रमेशचंद्र, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें