फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा पत्रावलियों में मिलीं खामियां, पेज नंबर और हस्ताक्षर भी अधूरे

विज्ञापन
सेमरियावां बीडीओ कार्यालय में वीबी -जी राम जी गाइड लाइन व वित्तीय तकनीकी के लिए प्रशिक्षित हुए
विज्ञापन
सेमरियावां। ग्रामीण विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्य प्राविधिक परीक्षक (तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ) एसपी सिंह ने शुक्रवार को सेमरियावां और सांथा विकास खंडों का भ्रमण कर मनरेगा, राज्य वित्त सहित ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की तकनीकी समीक्षा की। इस दौरान विकास कार्यों की पत्रावलियां के अवलोकन के साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को वीबी जी रामजी योजना के वित्तीय व गाइड लाइन की तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन


विकास खंड सेमरियावां स्थित बीडीओ कार्यालय में वीबी-जी रामजी योजना से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान सेमरियावां और सांथा ब्लॉक के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अवलोकन में पत्रावलियों के रखरखाव से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। कई पत्रावलियों में पृष्ठ संख्या अंकित नहीं थे, जबकि कुछ में संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर भी नहीं मिले। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के सही रखरखाव तथा वित्तीय नियमों के अनुपालन की जानकारी दी गई।
ग्रामीण विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्य प्राविधिक परीक्षक (तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ) एसपी सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ, ग्राम सचिव, एपीओ, जे ई और तकनीकी सहायकों को वीबी-जी रामजी योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों से संबंधित पत्रावलियां तैयार करने और उनका व्यवस्थित रखरखाव करने की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन

कर्मचारियों को स्टॉक मटेरियल, स्टॉक एमबी, माप पुस्तिका, कार्यों के मापन, भुगतान की प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ई-मस्टर रोल जारी करने तथा आवश्यक अभिलेखों को नियमानुसार तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
अधिकारियों ने वित्तीय नियमों और शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। पत्रावलियों में आवश्यक विवरण, पृष्ठ संख्या और संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर सुनिश्चित करने की जरूरत बताई गई, ताकि विकास कार्यों के अभिलेख व्यवस्थित रहें और भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही वित्तीय नियमों और शासन के निर्देशों के अनुरूप अभिलेख तैयार करने पर जोर दिया गया, ताकि विकास कार्यों के दस्तावेज पूरे रहें और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
इस दौरान बीडीओ कृष्ण कुमार, लेखाकार राम विलास, एपीओ अतुल जायसवाल, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, सचिव राहुल यादव, अलाउद्दीन, गुलाब चंद, लवकुश चौधरी, प्रवेश सिंह, राकेश कुमार, चंद्र प्रकाश, संतोष पांडेय, अबू शहमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें