फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भवन निर्माण की जांच में मिली खामियां, डीएम को सौंपेगे रिपोर्ट

Mon, 28 Oct 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोलखरी में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये की लागत से गांव में बनाए गए भवन, बाउंड्रीवॉल और फर्श निर्माण में अनियमितता की शिकायत की जांच सोमवार को बीडीओ नाथनगर ने किया। जांच में अनियमितता मिली है।
विज्ञापन

बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि छत, बाउंड्रीवॉल और फर्श का निर्माण पांच माह पहले किया गया था, जो क्षतिग्रस्त होने लगा है। यह प्रतीत होता है कि निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान चोलखरी रामानुज यादव के अलावा क्षेत्र के कई प्रधानों ने एक सप्ताह पूर्व डीएम को लिखित शिकायत पत्र देकर किया थी।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच बीडीओ नाथनगर को सौंपा था। सोमवार को बीडीओ नाथनगर विवेकानंद मिश्र ने मौके पर जाकर जांच की। इसमें जर्जर बाउंड्रीवॉल, टूटे फर्श और छत के निर्माण में अनियमितता पाई गई। बीडीओ ने बताया कि काम में अनियमितता मिली है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शीघ्र रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें