फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा पलटने से पांच महिलाएं घायल

Tue, 14 Jan 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर महुली मार्ग पर मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के लगभग मुकुंदपुर गांव के निकट एक ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उसमें सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे से पांच महिलाएं एक ई-रिक्शा पर बैठकर नाथनगर की तरफ जा रही थीं।
उन्हें नाथनगर से खलीलाबाद फिर खलीलाबाद से दुधारा जाना था। लेकिन जैसे ही वह मुकुंदपुर गांव के निकट पहुंचीं। उसी दौरान ई-रिक्शा एकाएक सड़क के बाएं तरफ पलट गया। जिससे उसमें सवार शिव कुमारी पत्नी हीरा उम्र 50 वर्ष, शोहवत्ती पत्नी छट्ठू उम्र 38 वर्ष, गौरा देवी पत्नी प्रताप उम्र 35 वर्ष, कौशल्या पत्नी योगेश उम्र 40 वर्ष व शांति देवी पत्नी नेबूलाल उम्र 45 वर्ष ग्राम और थाना दुधारा ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गई।
आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा को उठाया और घायलों को बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचा। जहां उपचार के बाद अस्पताल पर पहुंचे परिजन उन्हें घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें