फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूलों में दिसंबर से नहीं बना भोजन

Tue, 17 Jan 2017 12:02 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के पांच विद्यालयों में दिसंबर में भोजन ही नहीं बना। कारण कि कहीं रसोइया विवाद तो कहीं कोटेदार पर राशन न देने का आरोप है। बीएसए ने संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों से भोजन न बनने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन


जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन डीपी चंद ने बताया कि दिसंबर में जिले के पांच विद्यालयों में भोजन नहीं बना है। यह मामला आईवीआरएस की रिपोर्ट से खुला है। विद्यालयों की जांच की गई तो कई मामले सामने आए है। बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महास्थान पर पिछले दो माह से रसोइयों का विवाद चल रहा है। यह मामला बीईओ के स्तर से निपटना था, पर नहीं निपटा। खलीलाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवापर में हैंडपंप खराब है जिसके चलते भोजन नहीं बना।

मेंहदावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खरवनिया में भी खाता संचालन में दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से भोजन नहीं बना। नाथनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिक्टहा में छात्र संख्या काफी कम है। वहीं नाथनगर के प्राथमिक विद्यालय बरौली में कोटेदार पर राशन न देने का आरोप प्रधानाध्यापक ने लगाया है। संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों से इन विद्यालयों पर भोजन न बनने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्रावली भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें