फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साथ-साथ कार्यक्रम से फिर जुड़े पांच परिवार

Sun, 02 Aug 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत संचालित साथ-साथ कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र एवं पिंक बूथ सर्किल धनघटा में रविवार को पांच पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कराया गया। काउंसिलिंग के बाद सभी दंपतियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई, जिससे टूटने की कगार पर पहुंचे पांच परिवार फिर से एक हो गए।
विज्ञापन

बैठक में कुल पांच पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की बात सुनने और समझाने-बुझाने के बाद सभी मामलों में आपसी सहमति से समझौता हो गया। समझौते के बाद दंपतियों ने भविष्य में प्रेम और विश्वास के साथ वैवाहिक जीवन बिताने का भरोसा दिया।
परामर्श केंद्र में करनपुर, खालेपुरवा, डुहिया बाजार, डुमरिया और नावनखुर्द गांव के दंपतियों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत संचालित साथ-साथ कार्यक्रम का उद्देश्य टूटते परिवारों को संवाद और काउंसिलिंग के माध्यम से जोड़ना तथा पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज, सहायक प्रभारी उपनिरीक्षक तूफानी सिंह यादव, महिला आरक्षी पूजा गौतम माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें