फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच झोपड़ी जलीं 

Sun, 24 Apr 2016 12:21 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
अमीनाबाद में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर में शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे मेंहदावल बाईपास के निकट जिला पंचायत के पुराने भवन के पास हवा के झोंके के चलते विद्युत तार टूटकर गिर गया। जिस समय तार टूटकर गिरा उस समय विद्युत आपूर्ति चालू थी जिससे पास की झाड़ियों में आग लग गई। आग के फैलते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को देने के साथ ही दमकल कर्मियों को दी। विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली काट दी, इसके बाद दमकल कर्मियों और आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। 
अपराह्न करीब चार बजे जिला पंचायत के पूर्व भवन के पास आग की लपटें उठती दिखीं।
आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि विद्युत तार टूटकर गिरा है, जिसके चलते आग लगी। तार में करंट होने की आशंका से कोई आगे नहीं बढ़ रहा था। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस के जवान वहां पहुंच गए। कुछ लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी तो दमकल की गाड़ी पहुंच गई। बिजली कटवाई गई, इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। कुछ देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
दूसरी ओर,  महुली थाना के बैडड़वा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से चार झोपड़ी जल कर राख हो गई। आग से झोपड़ी में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़ा आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया। 
बैडड़वा गांव में रामकुमार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
हवा तेज होने के चलते आग ने बगल के रामशंकर, दयाशंकर की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से रामशंकर की भैंस झुलस गई। इसके साथ ही झोपड़ी में रखा बिस्तर, अनाज, कपड़ा व अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग से ही गांव के रामसुभग के झोपड़ी भी जल गई। सूचना पर एसओ संतोष तिवारी पहुंच गए। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। भड़कती आग को ग्रामीणों और फायर बिग्रेड के सहयोग से उसे  काबू पाया जा सका। लोगों में घबराहट भी बनी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें