फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 77 वर्ष बाद सरकार के नाम दर्ज होगी अंग्रेजों की पांच हेक्टेयर भूमि

Tue, 31 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र के 14 राजस्व गांवों में अंग्रेजों के नाम दर्ज 5.104 हेक्टेयर भूमि 77 वर्ष बाद राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के तौर पर दर्ज होगी। जिलाधिकारी न्यायालय ने सरकार बनाम विलियन टैस्को वाद में यह फैसला सुनाया है। इसके बाद बर्डपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित इन भूमि के राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कब्जा जमाए बैठे लोगों से जमीन खाली कराने का भी आदेश दिया गया है ताकि इसका उपयोग विकास से संबंधित कार्य में किया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम नौगढ़ ने 23 नवंबर 2024 को जिलाधिकारी न्यायालय को दी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ग्राम बर्डपुर नंबर एक से बर्डपुर नंबर-14 तक और दुल्हाखुर्द, दुल्हाशुमाली व दुल्हा दरम्यानी की खतौनियों का लेखपाल से मिलान कराया गया। इन 14 राजस्व ग्रामों की खतौनी में 49 गाटों की 5.104 हेक्टेयर भूमि अंग्रेज मिस्टर विलियन टैस्को आदि के नाम दर्ज है।
एसडीएम की रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया, लेकिन कोई पक्ष कोर्ट में नहीं आया और न ही कोई आपत्ति दाखिल हुई। इसके बाद डीएम कोर्ट ने 77 वर्ष बाद भी खतौनियों में दर्ज अंग्रेजों के नाम निरस्त करने और उप्र जमीदारी विनाश अधिनियम का प्रयोग करते हुए इन संपत्तियों को परित्यक्त भूमि घोषित करने का आदेश दिया। साथ ही उक्त भूमि को राज्य सरकार के स्वामित्व व अध्यासन में निहित किए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन



जमीन खाली कराने के लिए दिया आदेश
डीएम डॉ. राजागणपति आर ने तहसीलदार नौगढ़ को निर्देशित किया है कि आदेश का अनुपालन, अमल दरामद राजस्व अभिलेखों में कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त एसडीएम नौगढ़ को यह भी निर्देश दिया है कि यदि उक्त भूमि पर किसी व्यक्ति का अनाधिकार कब्जा हो तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार के पक्ष में निहित भूमि को रिक्त कराना सुनिश्चित करेंगे।
00
इन गांवों में थी अंग्रेजों के नाम भूमि
अंग्रेज मिस्टर विलियन टैस्को आदि के नाम से ग्राम बर्डपुर नंबर एक, बर्डपुर नंबर दो, बर्डपुर नंबर पांच, बर्डपुर नंबर छह, बर्डपुर नंबर सात, बर्डपुर नंबर आठ, बर्डपुर नंबर नौ, बर्डपुर नंबर 10, बर्डपुर नंबर 12, बर्डपुर नंबर 13 व 14 समेत दुल्हा सुमाली, दुल्हा दरमियानी और दुल्हा खुर्द के 49 गाटों में दर्ज है। इसमें बर्डपुर नंबर पांच गांव में स्थित भूमि के कुछ हिस्से को कब्रिस्तान के रूप में प्रयोग होता है तथा शेष में बाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें