फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेंगू के पांच और एईएस का एक मरीज मिला...ट्रेस करने में जुटा विभाग

Tue, 13 Aug 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू का प्रकाेप बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों ने लखनऊ में जांच कराया था तो एक मरीज बस्ती में मिला। डेंगू की पुष्टि होने के बाद इन जिलों ने सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी है। जिनके आधार पर इन मरीजों के घर पर स्वास्थ्य टीम दस्तक देगी और परिजनों की जांच करेगी। साथ ही एईएस का एक मरीज मिला है, जिसका इलाज पीएचसी पौली में चल रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में संचारी रोग अभियान चल रहा है। लेकिन डेंगू की दस्तक के अधिकारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ से आई रिपोर्ट में डेंगू के चार मरीज की पुष्टि जांच में हुई। ये मरीज धनघटा क्षेत्र के रहने वाले है और लखनऊ में जांच कराए थे। इसके बाद लखनऊ से इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी गई। साथ ही पौली क्षेत्र का एक मरीज बस्ती में जाकर जांच कराया था। यह सभी मरीज चार दिनों के अंदर मिले हैं।

इन मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ कार्यालय मरीजों के गांव को ट्रेस कर रहा है। यहां पर टीम भेजकर इनके परिजनों की जांच की जाएगी और जरूरत के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 32 मरीज मिल चुके हैं। साथ ही एईएस का एक मरीज जिले में मिला है, जिसका इलाज पीएचसी पौली में चल रहा है। जनवरी से अब तक जिले में एईएस के 21 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में अभी तक कोई मरीज भर्ती नहीं है फिर भी स्वास्थ्य विभाग इस पर सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

00000000000000
कोट
डेंगू के चार मरीज लखनऊ और एक मरीज बस्ती में मिला है। यह सभी मरीज इसी जिले के रहने वाले हैं। इनका रिकाॅर्ड आया है, इन मरीजों का पता ट्रेस किया जा रहा है। टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एईएस का एक मरीज मिला है जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

- डॉ वीपी पांडेय, अपर सीएमओ, वेक्टरबार्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें