संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में दवा लेने जा रहे व्यक्ति से मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। रामपुर दक्षिणी गांव निवासी मीरा देवी ने बताया कि उनके पति बालिंदर 10 अगस्त की सुबह 7:30 दवा लेने के लिए जा रहे थे। गांव के ही शिवकुमार, सोनू, अनूप, पूनम मिलकर उनके पति को देखकर खेत में दौड़ा कर रोक लिए और मारे-पीटे।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किया है। संवाद