फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच दंपती को एक साथ रहने को किया राजी

Mon, 08 Jul 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ-साथ कार्यक्रम के तहत आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस टीम ने रविवार को जन सुनवाई के बाद पांच दंपती को सुलह-समझौत के आधार पर एक साथ रहने को राजी किया। परिवार परामर्श केन्द्र महिला थानाप्रभारी सरोज शर्मा और नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में पांच मामले आए।
साथ-साथ कार्यक्रम में पहुंची दीपिका देवी और वासदेव जायसवाल, अर्चना और रणविजय पांडेय, तृप्ति त्रिपाठी और उमापति, नसरीन और तबरेज, शांति देवी और निरंजन मौर्य के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। रिश्ता टूटने के कगार पर था। पुलिसकर्मियों ने इन दंपती को समझाया-बुझाया। इसके बाद यह लोग साथ रहने को राजी हुए। पुलिस ने इन लोगों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अलावा एक महिला पहुंची और पति के साथ न रहने की जिद करने लगी। जिस पर महिला सिपाही ने उसे समझाया। महिला का कहना था कि पति उसे खर्च नहीं देता है। महिला सिपाही ने उसके पति के आने के बाद इस मामले में बातचीत की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें