फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिविल बार चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा दाखिल किया। इनमें उपाध्यक्ष पद के दो, महामंत्री पद के एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के एक और कोषाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गौतम और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शाहिद और कोषाध्यक्ष पद के लिए नीतू गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशियों ने निर्धारित धनराशि जमा करने के बाद सहायक चुनाव अधिकारी ओंकारनाथ चौरसिया के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया बुधवार को दोपहर तीन बजे तक चली।

सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हर वर्ष की तरह इस बार भी कराया जा रहा है। नामांकन के पहले दिन आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। दूसरे दिन पांच प्रत्याशियों के नामांकन के साथ प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनाव 27 अक्तूबर को संपन्न कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए नीतू गुप्ता के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें