संतकबीरनगर के बेलहरकला क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने प्रधानाचार्य, उनके भाई समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना से क्षेत्र में चिंता और आक्रोश है।
संतकबीरनगर। बेलहरकला थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य व उनके भाई समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी 13 साल की पुत्री 24 सितंबर को रमवापुर सरकारी स्कूल में पढ़ने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद 25 सितंबर को पता चला कि रमवापुर सरकारी का निवासी अभिषेक उर्फ गोलू उसको भगा ले गया है। वह पति के साथ गोलू के घर पहुंची तो उसके पिता बलराज तथा व पिंटू गाली गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि बेटी को भगाने में अरविन्द चौधरी व राकेश चौधरी ने भी सहयोग किया है। गौरतलब हो कि राकेश चौधरी एक स्कूल के प्रधानाचार्य हैं तथा अरविन्द उनके भाई हैं। संवाद