हांसडाड़ी के सिवान में शार्ट सर्किट से जली फसल
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम हांसडाड़ी के सिवान में शुक्रवार को दोपहर बाद बिजली की शाॅर्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से अचानक शार्ट सर्किट शुरू होने से गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया।
आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक पांच बीघा गेहूं की जलकर राख हो गई। अग्निशमन दस्ता व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग से बदौली गांव के किसान सुदामा, गोपीपुर के किसान डब्बू पांडेय, राजकुमार, लालजी आदि किसानों की फसल जली है। तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय ने बताया कि नुकसान का सर्वे करने के लिए मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा जा रहा है। संवाद