फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गिरफ्तार, चोरी की बाइक के पार्ट्स व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गिरफ्तार, चोरी की बाइक के पार्ट्स व नकदी बरामद
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले दो कबाड़ियों सहित पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक के पार्ट्स, 22 हजार रुपये बरामद किए गएहै। इन सभी पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने इनका चालान कर दिया।
कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि सात मार्च को कोतवाली क्षेत्र के धमरजा निवासी सूजर किसी काम से बरदहिया बाजार आए थे। उनकी बाइक चोरी हो गई थी। उसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया था। इसी तरह से 24 मार्च को राउतपार थाना हरपुर, जिला गोरखपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव किसी काम से मड़या अचकवापुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद आए थे। उनकी बाइक भी वहीं से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज था। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी दी गई थी। तीन अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी ने डीघा बाईपास के पास से अमित त्रिपाठी निवासी तेनुहारी अव्वल थाना कोतवाली खलीलाबाद, विशाल कन्नौजिया निवासी माली टोला कोतवाली खलीलाबाद, महेश गौड़ निवासी कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर सियरा सांथा चौराहे पर कबाड़ी का काम करने वाले नितेश गुप्ता निवासी विसरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद और दीपक गुप्ता निवासी कुईं थाना सिकरीगंज गोरखपुर को बाइक के चोरी के पार्ट्स और 22 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरी से मिले सामान को कबाड़ी के पास तथा गोरखपुर, नेपाल व बिहार में बेच कर मिलने वाली रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। बरदहिया बाजार और मड़या से भी उन्हीं लोगों ने बाइक चुराई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों पर केस दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें