दुधारा क्षेत्र के मीरापुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के मीरापुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर नौ लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की है।
लौकीलाल गांव निवासी मोहम्मद यासीन ने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई को शाम छह बजे उनका लड़का सलामत मीरापुर गांव में गया था। इसी बीच विपक्षी माजिद, बबलू, मोहम्मद इदरीश व खान निवासी गातूखोर को सलामत के साथ झीनक, सफा, रमजान को पूर्व हुए कहासुनी को लेकर गाली देते मारने लगे। साथ ही जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।