पहले लगाई दौड़, फिर पुलिस कर्मियों ने असलहा चलाने का लिया प्रशिक्षण
एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, उच्च कोटि की वर्दी पहनने के निर्देश
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस और थानों में शुक्रवार को परेड में पहले पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद इंसास, एसएलआर, एके 47, राइफल, पिस्टल आदि चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। एसपी सोनम कुमार ने परेड का निरीक्षण किया।
एसपी ने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्न आउट की जांच की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराया गया। उसके बाद पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई।
बाद में आवासीय परिसर स्थित पार्क, ओपन जिम, मंदिर परिसर, क्वार्टर गार्द, स्टोर रूम,आदि का निरीक्षण कर हाल जाना। पुलिस लाइंस की बेहतर सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को देखते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इसके अलावा समस्त थानों पर शुक्रवार की परेड कराई गई। इस दौरान सीओ रजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि मौजूद रहे।