फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले डॉक्टर को दिखाएं, फिर दवा खाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए काउंटर खड़े मरीज।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पहले डॉक्टर को दिखाएं, फिर दवा खाएं
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रशिक्षु कर्मी पर्ची पर लिखी दवा की जगह दे देते हैं दूसरी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के दवा काउंटर से यदि आप दवा लेने जा रहे हैं तो सतर्क रहिए। दवा लेकर पहले डॉक्टर को दिखाए, नहीं तो गलत दवा मिल सकती है। दवा काउंटर पर तैनात प्रशिक्षु कर्मी डॉक्टरों की लिखी दवा की जगह मरीजों को दूसरी दवा दे देते हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1100 मरीज आते हैं। अधिकतर मरीजों को डॉक्टर दवा लिखते हैं। दवा काउंटर पर प्रशिक्षण ले रहे युवकों को दवा वितरण के लिए लगाया गया है। शनिवार को एक मरीज काउंटर से दवा लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने जब पर्ची देखी तो देखा जो दवा उन्होंने लिखी थी वह नहीं दी गई है। उसकी जगह दूसरी दवा दी गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने तत्काल दवा कक्ष के फार्मासिस्ट को फोन कर गलत दवा वितरण की जानकारी। दवा कक्ष के फार्मासिस्ट नंदलाल ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए युवकों को लगाया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि जो दवा दें, उसे पहले फार्मासिस्ट को दिखा लें। उसके बाद ही मरीज में वितरित करें।
...
केस एक
बरदहिया निवासी सुशीला बेटे के इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई थीं। उन्हें डॉक्टर ने झटका से बचाने की दवा लिखी। जब वह काउंटर से दवा लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने देखा की पेट दर्द की दवा दी गई है।
...
केस दो
सरौली निवासी भानमती बेटी का इलाज कराने आई थीं। डॉक्टर ने पेट दर्द, उल्टी-दस्त की दवा लिखी। जब वह दवा लेकर डॉक्टर को दिखाने आईं तो उन्हें खांसी की दवा दी गई थी।
विज्ञापन

...
केस तीन
चकदही निवासी रामप्रीत कई दिनों से खांसी, पेट दर्द आदि से पीड़ित थे। वह डॉक्टर को दिखाने आए थे। डॉक्टर ने दवा लिखी, लेकिन उन्हें भी गलत दवा दे दी गई।
...
कोट
दवा काउंटर पर प्रशिक्षु युवकों को लगाया गया है। उन्हें हिदायत दी गई कि दवा न समझ में आए तो फार्मासिस्ट को दिखा लें। फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है। फार्मासिस्ट को हिदायत दी गई कि दवा को एक बार जरूर चेक कर लें। उसके बाद ही मरीजों को दें।
-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें