फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले ट्रेनों की लें जानकारी तभी जाएं रेलवे स्टेशन

Thu, 17 Apr 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में वर्तमान समय में मेगा ब्लाॅक चल रहा है। इस मेगा ब्लाक के दौरान कई ट्रेनें निरस्त हैं। कई के रूट बदल दिए गए हैं। सवारी गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी भी निरस्त कर दी गयी, जिससे लखनऊ की यात्रा करने वालों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। ऐसे में अब लोगों को सलाह दी जा रही है कि पहले ट्रेनों के बारे में जानकारी कर लें, तभी रेलवे स्टेशन पर जाएं।
गोरखपुर में कार्य कराए जाने के चलते 12 अप्रैल से ही मेगा ब्लॉक चल रहा है। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनें निरस्त हैं। जबकि बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई है। इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से पांच मई तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही देहरादून एक्सप्रेस भी 16, 18, 23, 25, 30 और दो मई को निरस्त कर दी गई है। आगे की तिथियों में भी कई ट्रेनें निरस्त की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत इंटरसिटी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही है।
लखनऊ जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर की आस लेकर आए मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने के कारण परेशान होना पड़ा। बाद में मजबूरी में परिवहन निगम की बस से यात्रा करनी पड़ी। दूसरी तरफ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग परिवर्तित होकर ट्रेनों के चलाए जाने से सन्नाटा दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें