फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली थाने में दर्ज हुई पहली एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली थाने में दर्ज हुई पहली एफआईआर
विज्ञापन

- अब जिले भर के बिजली चोरी के मामले में इसी थाने में होंगे दर्ज
- अरविंद राय बनाए गए बिजली थाने के एसओ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दस सितंबर को खुले जिले के बिजली थाने में शनिवार को नेदुआ गांव के दो लोगों के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हो गई। वहीं लखनऊ से जिले के बिजली थाने के लिए प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में यह थाना खुला है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली थाना खोलने की प्रकिया लंबे समय से चल रही थी। दस सितंबर को एसआई अरविंद राय को बिजली थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल राजमणि दूबे, मुकुंद लाल, ज्वाला प्रसाद और कांस्टेबल रामजी चौहान, अरिवंद और रणजीत सिंह को तैनाती थाने में की गई। थाने के नवागत प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि प्रवर्तन टीम की ओर से नेदुला में उमेश कुमार और मीशा सिंह को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। टीम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नए बिजली थाने में पहला मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में नया बिजली थाना खोलने की प्रक्रिया चल रही थी। लखनऊ से ही दस सितंबर को थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। अब जिले भर के बिजली चोरी से संबंधित मामले में इसी थाने में पंजीकृत किए जाएंगे। बिजली थाने की जो भी समस्याएं होगी उसे दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें