फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग लगने पर पानी की तलाश करते हैं दमकलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। गर्मी में जब गेहूं की फसल पक कर तैयार होती है, तो धनघटा क्षेत्र में प्रतिवर्ष आग की घटनाएं भी कहर बरपाती हैं। धनघटा तहसील क्षेत्र में आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ी में पानी भरने का इंतजाम नहीं है। इसका नतीजा यह होता है कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी पानी में भटक जाते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके, इसके लिए शासन ने सिरसी में अग्निशमन केंद्र भवन का निर्माण शुरू कराया, जो सात वर्षों के भीतर बनकर लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक बिल्डिंग हैंडओवर नहीं हुई है। एक दमकलकर्मी ने बताया कि धनघटा तहसील में पानी भरने का इंतजाम किया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से ओवरहेड टैंक में पानी पहुंचा ही नहीं, तो गाड़ी में पानी कैसे भरा जाएगा।
दमकल गाड़ी में पानी भरने की बड़ी समस्या है। पानी भरने के लिए गांव-गांव इंजन की तलाश की जाती है। जब पानी भर लिया जाता है तब गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में आग लगने वाली जगह पहुंचने में देर हो जाती है, और जनता के क्रोध का शिकार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें