फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख, बालिका भी झुलसी

विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर किराने की दुकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख, बालिका भी झुलसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिटवा बाजार। बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान में शनिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान और नकदी जलकर राख हो गया। आगजनी में दुकानदार की 12 वर्षीय लड़की भी झुलस गई है।
विज्ञापन

नंदौर चौराहे पर बांसी रोड स्थित मोहन बर्नवाल की किराने की दुकान में शनिवाद की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक घर के लोग आग को देख पाते तब आग ने दुकान को अपने लपेटे में ले लिया। दुकान में रखा नकदी और सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार मोहन की 12 वर्षीय पुत्री शालिनी गंभीर रूप से जल गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायल लड़की को इलाज हेतु अस्पताल ले गए। जहां इलाज जारी है। दुकानदार को स्थानीय लोगों ने आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें