सुरसा चमनजोत गांव में आग से जली झोपड़ी।संवाद
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरसा चमनजोत में रविवार की देर रात लगी आग से तीन भाइयों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। परिजनों की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह आग काबू पाया।
सुरसा चमन जोत निवासी फूलचंद्र, प्यारेलाल, पन्नेलाल पुत्रगण रामजीत ने बताया कि रविवार की रात लगभग 12 बजे झोपड़ी अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई, जिससे तीनों लोगों की झोपड़ी जल गई। ग्रामीण आग लगने की सूचना पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। अचानक लगी आग से झोपड़ी में रखी नकदी, अनाज जलकर राख हो गया।