फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में हादसा: एसएनसीयू के जार में लगी आग, नवजात झुलसा

Fri, 04 Nov 2022 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

जार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तौलिये में आग पकड़ने से धुआं उठने लगा। यह देख आस-पास के लोग दौड़े और किसी तरह बच्चे को तौलिये से अलग किया। इस दौरान बच्चे का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया।
 
विज्ञापन
जले हुए बच्चे की सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती नवजात के जार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते नवजात झुलस गया। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को दबाने की भी कोशिश हुई।
विज्ञापन


बघौली ब्लॉक के छाछापार की रहने वाली लालती को बीते सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो उन्हें क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात को कुछ दिक्कत होने से पीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखने की सलाह दी। इसपर परिजन सोमवार शाम नवजात को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया। जहां बच्चे को तौलिये में लपेट कर जार में रखा गया।

बृहस्पतिवार को जार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तौलिये में आग पकड़ने से धुआं उठने लगा। यह देख आस-पास के लोग दौड़े और किसी तरह बच्चे को तौलिये से अलग किया। इस दौरान बच्चे का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया। नवजात की दादी चंद्रावती ने बताया कि बच्चे का शरीर कई जगह झुलसा हुआ है। डॉक्टर दबाव बना रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज ले जाओ, इलाज नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


किसी भी नवजात के जलने की सूचना नहीं है। जिसकी बात की जा रही है, उसे कुछ दिक्कत थी तो उसे भर्ती किया गया था। उसका इलाज चल रहा है। नवजात के जलने की सूचना पूरी तरह से गलत है।- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें