फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनरल स्टोर व होजरी कारखाने में लगी आग, 50 लाख का सामान जला

Wed, 27 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा के बभनौली चौराहे पर आग से जली दुकान।संवाद
विज्ञापन
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के बभनौली चौराहे की घटना
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर मंगलवार की देर रात जनरल स्टोर व होजरी कारखाने में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते सामान जलने लगा। आग की लपटें देखकर अगल बगल के लोगों शोर मचाने लगे। इसके बाद लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख का सामान जल गया है।
बभनौली निवासी राधेश्याम अग्रहरि और राहुल अग्रहरि का जनरल स्टोर और होजरी कारखाना चौराहे पर है। यह चौराहे की काफी पुरानी दुकान है। मंगलवार को दुकान और कारखाना बंद कर परिवार सहित भोजन करके सो गए। मंगलवार की ही रात लगभग दो बजे शाॅर्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। जब तक घर वालों को पता चलता कारखाने में तैयार ऊनी कपड़े जलने लगे। आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।
विज्ञापन

घर वालों ने शोर मचाना शुरू किया और लोगों को फोन करके आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु आग इतनी विकराल थी की काबू में नहीं आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डाॅयल 112 व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। उनकी मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच दुकान में रखा सामान और कारखाने में तैयार माल और कच्चा माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार, लगभग 50 लाख का सामान जल गया है। दमकल कर्मी दिनेश, विष्णु कांत और आनंद राय व टांडा पुलिस चौकी के सिपाही संतोष भी अपने साथियों के साथ आग बुझाने में सहयोग करते दिखे। पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर लोहरैया चौकी प्रभारी को दे दी है। मौके पर हलका लेखपाल सहित तहसील प्रशासन भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें