फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा : सत्यापन में मिली अनियमितता

Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली व हैंसर बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का श्रम रोजगार के उपायुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- कार्य करते नहीं मिले श्रमिक, होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों में घोटाला उजागर होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा समेत अन्य अधिकारियों ने खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली व हैंसर बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। जिसमें बड़े पैमाने अनियमितता मिली है। पूर्व के कार्य पर भुगतान कराना पाया गया।
उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभाज कुमार द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने सेमरियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत साफियाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खेत व नाला खुदाई में घोर अनियमितता पाई गई। नाथनगर के ग्राम पंचायत मोहनापुर व कोदवट में मस्टररोल निकलने के बावजूद कोई श्रमिक कार्य पर नियोजित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

वहीं बघौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परदेशवा में केवल 12 श्रमिक मौके पर पाए गए जबकि अमवा में एक भी श्रमिक कार्य करते नहीं मिला। इसके अलावा खलीलाबाद के ग्राम पंचायत गोड़ही के अमृत सरोवर निर्माण में 118 के सापेक्ष मात्र 22 मजदूर मौके पर मिले। अधिकारियों ने हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत घोरांग, सिरसी रायपुर दक्षिणी, गोपीपुर का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया। इसमें मानक से कम श्रमिक पाए गए। अधिकारियों ने सीडीओ को रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सीडीओ के निर्देश पर जनपद के सेमरियावां, नाथनगर, बघौली समेत अन्य विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों की जांच की गई। कार्यों में घोर अनियमितता पाई गई है। कई ग्राम पंचायतों के कार्यों में श्रमिकों का नियोजन नहीं पाया गया तो कई कार्यों में कम संख्या में श्रमिकाें से काम लिया गया। दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-प्रभात कुमार द्विवेदी, उपायुक्त, श्रम रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें